google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: रुद्रपुर रोडवेज डिपो में नहीं हैं तकनीकी कर्मचारी, खड़ी हैं 8 खराब बसें

best

Monday, December 3, 2018

VIDEO: रुद्रपुर रोडवेज डिपो में नहीं हैं तकनीकी कर्मचारी, खड़ी हैं 8 खराब बसें

ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण बसों की मरम्मत का कार्य प्रभावित हो रहा है. तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण बीते 27 नंवबर से लेकर अब तक रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में आठ खराब बसें खड़ीं हो चुकी हैं. बसों की कमी के कारण जहां एक तरफ रोडवेज डिपो में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ रोडवेज डिपो की दैनिक आय भी प्रभावित हो रही है. बता दें कि रूद्रपुर रोडवेज डिपो की कार्यशाला में वर्तमान में तकनीकी स्टाफ के 33 पदों की जगह केवल 13 कर्मचारी ही तैनात हैं. साथ ही लंबे समय से यहां मैकेनिक और सहायक मैकेनिक ही फोरमैन की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं. टिनमैन, वेल्डर, फोरमैन और कारपेंटर सहित कई कर्माचरियों के पद यहां रिक्त पड़े हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2AFdyJx

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw