google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: छेड़छाड़ मामले में IIT के विद्यार्थी खड़े हुए आरोपी प्रोफेसरों के समर्थन में

best

Sunday, December 23, 2018

VIDEO: छेड़छाड़ मामले में IIT के विद्यार्थी खड़े हुए आरोपी प्रोफेसरों के समर्थन में

आईआईटी रुड़की में पीएचडी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है. शुक्रवार को आईआईटी के विद्यार्थी व प्रोफ़ेसरों ने परिसर में शांतिपूर्ण मार्च निकाला. छात्रों का कहना है कि युवती ने दोनों प्रोफेसरों पर गलत आरोप लगाए हैं. इस वजह से आज आईआईटी संस्थान पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. छात्रों का कहना है की प्रोफेसरों पर लगाए गए आरोप और केस को वापस लिया जाए. ऐसा नहीं किया गया तब छात्र उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. वहीं उन्होंने कहा कि छात्रा बाहरी लोगों का समर्थन ले रही है. यह गलत है. इस मामले को सिर्फ राजनीतिक रूप दिया जा रहा है. आईआईटी कैम्पस को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. वहीं प्रोफेसरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया. उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Cu9NJk

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw