google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: NH-125 के चौड़ीकरण के दौरान बिजली पोल नहीं हटाने से बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं

best

Monday, December 17, 2018

VIDEO: NH-125 के चौड़ीकरण के दौरान बिजली पोल नहीं हटाने से बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं

ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए सितारंगज से टनकपुर नेशनल हाइवे-125 के चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है. लेकिन अभी भी एनएच-125 पर से बिजली के खम्भों को नहीं हटाया गया है. सड़कों पर खड़े बिजली के खम्भों के कारण लगातार सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्थानीय लोगों की माने तो जब से नेशनल हाइवे-125 पर सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हुआ है तब से सड़कों पर खड़े बिजली के खम्भों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं. इसकी शिकायत लोगों ने कई बार विद्युत विभाग से की है. लेकिन विद्युत विभाग बजट नहीं होने की बात कहकर खम्भों को शिफ्ट नहीं कर रहा है. विद्युत विभाग के एसडीओ ने कहा कि बजट का प्रावधान होने के बाद ही इस ओर पहल की जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2A3LSyv

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw