देहरादून में एक कार्यक्रम में पहुंची सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को व्यापारियों ने काले झंडे दिखाए. प्रेमनगर के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न का लगाते हुए सांसद माला राज्यलक्ष्मी को काले झंडे दिखाए. व्यापारियों का कहना है कि जब उनके घरों को ध्वस्त किया गया तो सांसद ने उनकी सुध नहीं ली जबकि वह कई बार सांसद के पास गए. सांसद माला राज्यलक्ष्मी न तो इन लोगों से मिलीं और न ही उनकी लिखित शिकायत पर कोई ध्यान दिया. सांसद ने प्रभावितों के पास आने और उनकी समस्या सुनने की ज़हमत तक नहीं उठाई. बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण कर प्रेमनगर बाज़ार में अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को ढहा दिया गया था. ये दुकानें चलाने वाले व्यापारी कह रहे हैं कि उनके पास रोज़ी-रोटी कमाने का कोई ज़रिया नहीं रह गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2EQngNZ
No comments:
Post a Comment