यूपी के पांच जिलों की सीमा से सटे ऊधमसिंह नगर जिले में होने वाले अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए इस बार जिला प्रशासन ने दो एंटी इलीगल माइनिंग टीम का गठन कर दिया है. पुलिस, राजस्व, वन और खनन विभाग के अधिकारियों को मिलाकर गठित की गई एंटी इलीगल माइनिंग टीम बाजपुर, काशीपुर, पंतनगर और सितारगंज क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने का काम करेगी. बता दें कि खनन सीजन में अक्सर तराई में बसे जिला ऊधमसिंह नगर के बाजपुर खनन क्षेत्र में अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर खनन माफियाओं के बीच गैंगवार भी होती रहती है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2EJTTf7
No comments:
Post a Comment