उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार से चार दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है. डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने एडम्स इंटर कॉलेज में विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया. बता दें कि महोत्सव में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के स्कूली बच्चे हिस्सा ले रहे हैं. चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सभी जिलों से आए चयनित स्कूली बच्चे अपने बनाए विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन करेंगे. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के संयुक्त निर्देशक रघुनाथ लाल आर्य ने कहा कि आज का युग साइंस टेक्नोलॉजी का है. इस महोत्सव का उद्देश्य यह है कि बच्चे नई सोच के साथ आगे बढ़ें.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Cn2WBq
No comments:
Post a Comment