google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: छेड़छाड़ करने आए मनचले की लोगों ने की धुनाई, एक भागा

best

Sunday, December 23, 2018

VIDEO: छेड़छाड़ करने आए मनचले की लोगों ने की धुनाई, एक भागा

देहरादून के एमकेपी कालेज में कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा को बीते डेढ़ महीने से परेशान कर रहे मनचलों ने शुक्रवार को सारी हदे पार कर दी. कॉलेज से घर जा रही छात्रा को मनचलों ने पहले स्कूटी से टक्कर मार कर गिराया. फिर उसके साथ मारपीट की और खींच कर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे. घटना डालनवाला थाना क्षेत्र की है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और समीर खान नाम के एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया. छात्रा के मुताबिक युवक छात्रा को पिछले डेढ़ महीने से परेशान कर रहे थे. प्रदेश में लगातार महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि एडीजी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RewoSb

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw