google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: पूरब के वोटों को साधने के लिए मैदान में उतरी एक नई पार्टी

best

Tuesday, December 4, 2018

VIDEO: पूरब के वोटों को साधने के लिए मैदान में उतरी एक नई पार्टी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के वोटर कई जगह निर्णायक स्थिति में हैं. स्थानीय निकाय चुनावों में शहरों में औसतन 20 फ़ीसदी से भी ज़्यादा पूरब के मतदाता थे. उनके महत्व को देखते हुए बीजेपी ने भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी को देहरादून में प्रचार में उतारा थी. इसी वोट बैंक को कैश करने के इरादे से एक नई पार्टी मैदान में उतर गई है. पूर्वांचल जनता पार्टी (सेक्युलर) ने देहरादून में एक प्रेस कॉंफ्रेंस कर 2019 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञान प्रकाश पार्टी प्रेज़िडेंट ने एक-एक कर वह सभी मुद्दे सामने रखे जो अब तक पहाड़ की सियासत में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि पलायन, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य शिक्षा और पर्यटन जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी. डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने दावा किया कि संगठन के स्तर पर पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RyoZKz

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw