google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: विजय दिवस पर सैनिकों ने साझा किए अपने अनुभव

best

Monday, December 17, 2018

VIDEO: विजय दिवस पर सैनिकों ने साझा किए अपने अनुभव

रुद्रप्रयाग में विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया. 108 स्वामी सच्चिदानन्द इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित हुए विजय दिवस के कार्यक्रम में डीएम रुद्रप्रयाग के साथ ही 1971 की लड़ाई में शामिल सेना के भूतपूर्व जवानों ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में डीएम ने रुद्रप्रयाग जिले से वर्ष 1971 की लड़ाई में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया. इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी. वर्ष 1971 की लड़ाई लड़ने वाले व उस समय सेना में मौजूद रहे भूतपूर्व सैनिकों ने भारत-पाक युद्ध व बांग्लादेश के निर्माण की विजयगाथा के अनुभव को साझा किया. भूतपूर्व सैनिक दयाल सिंह रौतेला ने जहां 1971 की लड़ाई में अपने दोनों हाथ गवां दिए, वहीं भूर्तपूर्व हवलदार प्रेम सिंह पंवार और भूतपूर्व कैप्टेन हरि सिंह राणा ने भी वर्ष 1971 की लड़ाई के अनुभव को साझा किया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2A3Fqrw

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw