google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अल्मोड़ा में सालों से अनुपस्थित चल रहे चार सरकारी शिक्षक बर्खास्त

best

Tuesday, December 25, 2018

VIDEO: अल्मोड़ा में सालों से अनुपस्थित चल रहे चार सरकारी शिक्षक बर्खास्त

अल्मोड़ा जिले में लंबे समय से अनुपस्थित चल रह रहे चार सरकारी शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है. ये शिक्षक कई वर्षों से स्कूलों में पढ़ाने नहीं आ रहे थे. इस वजह से स्कूलों में इन शिक्षकों के स्थान को रिक्त भी नहीं माना जा रहा था. इस दौरान शिक्षा विभाग ने चारों शिक्षकों को कई बार नोटिस दिया. लेकिन वे अपनी ड्यूटी पर नहीं आए. इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को बर्खास्त करने का फैसला ले लिया. इस संदर्भ में अल्मोड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी आरएस यादव ने कहा कि ये चारो शिक्षक चार-पांच साल से अनुपस्थित चल रहे थे. अखबारों में भी सूचना दी गई. इन्हें अंतिम बार चेतावनी भी दी गई. इसके बावजूद इनके स्कूल नहीं आने पर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2EMbFiJ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw