google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: विश्व दिव्यांग दिवस पर स्कूली छात्रों ने निकाली रैली, आयोजित हुए कार्यक्रम

best

Tuesday, December 4, 2018

VIDEO: विश्व दिव्यांग दिवस पर स्कूली छात्रों ने निकाली रैली, आयोजित हुए कार्यक्रम

विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर रुड़की ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में रैली निकालकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. राजकीय इंटर कॉलेज मेथोडिस्ट स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विज्ञान प्रदर्शनी में रुड़की ब्लॉक के सभी विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान मॉडल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की बात कही. खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है. इसलिए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई है. साथ ही इन मॉडलों में जो प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उनका चयन जिला स्तर पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर रैली निकालकर छात्रों ने संदेश दिया कि दिव्यांग किसी से कम नहीं हैं. हमें उन्हें साथ लेकर चलना चाहिए ताकि समाज में वे भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2rkw5qh

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw