google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति ने कॉलेजों को समय पर परीक्षा आयोजन का दिया निर्देश

best

Saturday, December 1, 2018

VIDEO: श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति ने कॉलेजों को समय पर परीक्षा आयोजन का दिया निर्देश

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी के कुलपति ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक ली. उन्होंने सभी को समय पर परीक्षा आयोजित कराने और समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया. कुलपति ने कहा कि अक्सर परीक्षा के आयोजन में विलंब होने के चलते परीक्षा परिणाम भी देर से घोषित हो पाता है. इस वजह से छात्रों को खासी परेशानी होती है. उनका बहुमूल्य समय बर्बाद होता है. कुलपति ने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 165 कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि वो परीक्षा के आयोजन और परीक्षा परिणाम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2rbqNNI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw