हरिद्वार लक्सर के मुबारिकपुर निवादा गांव के चौराहे पर सोलानी नदी से एक अजगर निकल आया. इससे वहां हड़कंप मच गया. अजगर ने आम रास्ते पर अपना अधिकार जमा लिया जिससे लोगों को परेशानी होने लगी. लोगों ने अजगर के निकलने की सूचना वनविभाग कर्मचारियों को दी. लेकिन करीब 4 घंटे तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा. इसके बाद ग्रामीण युवकों ने अपनी जान दांव पर लगाकर अजगर को पकड़ लिया. उसी समय वनविभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उन युवकों से अजगर को ले लिया. मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी आन सिंह कांदिली ने कहा कि अजगर निकलने की सूचना उन्हें दी गई थी और अब अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2A2SZHv
No comments:
Post a Comment