ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर सिटी क्लब में देर रात बदमाशों के दो गुटों की बीच गैंगवार में जमकर गोलियां चली. रुद्रपुर शहर के बीचोबीच इस गैंगवार में गोली लगने से बदमाश गुरतेज, बंटी चंद्र और आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के सिटी क्लब में प्रवीण यादव और अनिल कोली गैंग के बीच ये गोलीबारी हुई. इस गैंगवार से शहर में हड़कंप मच गया है. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए तीनों बदमाशों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है. बता दें कि अनिल कोली रुद्रपुर की पूर्व मेयर सोनी कोली का देवर है और रुद्रपुर कोतवाली का शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है. फिलहाल पुलिस इस गैंगवार को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2V8hKef
No comments:
Post a Comment