उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लॉक का मंगलता-त्रिनेली मार्ग लंबे समय से नहीं बना है. इससे नाराज होकर ग्रामीणों और छात्रों ने मंगलवार को विरोध में सरकार का पुतला फूंका. साथ ही प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की. स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्ष 2010 से सड़क को मंजूरी मिली हुई है. बावजूद इसके सरकार और प्रशासन की लापरवाही से अब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं सका है. सड़क नहीं बनने से दर्जनों गांव के लोगों को आए दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क का काम शुरु नहीं हुआ, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Bu7NyZ
No comments:
Post a Comment