कॉर्बेट के आस-पास बने रिसोर्ट क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए तैयार हैं. यहां पर्यटकों को लुभाने और उनके मनोरंजन के लिए कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं. यहां आने वाले पर्यटकों का कुमाऊंनी रीति-रिवाज से स्वागत किया जाएगा. उनके मनोरंजन के लिए भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यहां कत्थक नृत्य का भी आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही कॉर्बेट का मशहूर नाटक गोरा साधु का भी मंचन किया जाएगा. इस दौरान यहां पर्यटक पहाड़ी व्यंजनों के साथ अन्य व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2LxQotV
No comments:
Post a Comment