google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: रामनगर में कोसी बैराज हुआ प्रवासी पक्षियों से गुलजार, आकर्षित होने लगे पर्यटक

best

Sunday, December 2, 2018

VIDEO: रामनगर में कोसी बैराज हुआ प्रवासी पक्षियों से गुलजार, आकर्षित होने लगे पर्यटक

नैनीताल में रामनगर का कोसी बैराज इन दिनों प्रवासी पक्षियों से गुलजार है. यहां इन दिनों सुर्खाब पक्षी बहुतायत में दिखाई दे रहे हैं. इन पक्षियों के यहां आने से पर्यटकों का जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया है. सुदूर देशों से आने वाले ये पक्षी अपने साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को यहां आने के लिए आकर्षित करने लगे हैं. इन्हें देखने और इनके फोटोग्राफ लेने के लिए पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं. बर्ड वाचिंग में रुचि रखने वाले सैलानी प्रतिवर्ष सर्दियों में इन पक्षियों को देखने के लिए यहां आते हैं. इससे यहां के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलता है. ऐसे में पर्यटकों के साथ ही पर्यटन कारोबारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. कॉर्बेट नेशनल पार्क और इसके आस-पास आने वाले इन परिन्दों की सुरक्षा भी किसी चुनौती से कम नही है. यहां इनके शिकार किए जाने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं. इसे लेकर वन महकमा सतर्क है. इन पक्षियों के यहां आने के बाद से कोसी बैराज की रौनक बढ़ गई है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2KLMBJ4

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw