उत्तराखंड के देहरादून में स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 9वां दीक्षांत समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया. दीक्षांत समारोह में एआईसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर अनिल डी. सहस्त्र बुद्धि बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं इस दीक्षांत समारोह के मौके पर अंतरराष्ट्रीय रेसलर बबीता फोगाट को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने स्पोर्ट्स एंबेसडर बनाया गया. इस दौरान पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात पर्यावरणविद् एम. सी. मेहता और अंतरराष्ट्रीय कोच महावीर सिंह फोगाट को पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा गया. दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और बायोटेक के क्षेत्र में 27 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई. इनके अलावा 2103 छात्र-छात्राओं को स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधि से अलंकृत किया गया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2UPfXup
No comments:
Post a Comment