google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : उत्तराखंड के नौजवानों में बढ़ा विदेशी नौकरियों का क्रेज, एक लाख ने बनवाए पासपोर्ट

best

Monday, December 31, 2018

VIDEO : उत्तराखंड के नौजवानों में बढ़ा विदेशी नौकरियों का क्रेज, एक लाख ने बनवाए पासपोर्ट

उत्तराखंड से नौजवानों में विदेश में रोज़गार के लिए जाने का क्रेज साल दर साल बढ़ता जा रहा है. ज्यादातर नौजवान गल्फ देशों में छोटे-छोटे रोज़गार और नौकरी की तलाश में जाते हैं. इनमें हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून और हल्द्वानी के नौजवानों की संख्या सबसे ज्यादा है. पासपोर्ट ऑफिस के रिकॉर्ड बताते हैं कि जो संख्या हजारों में होती थी इस साल वो आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है. उत्तराखंड में पलायन की समस्या एक बड़ी चुनौती है लिहाज़ा इसकी रोकथाम के लिए सरकार को पलायन आयोग का गठन करना पड़ा. पहाड़ के इन नौजवानों में सात समंदर पार नौकरी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. वहीं प्रोफेशनल कोर्सेज़ का बड़ा सेंटर चलाने वाले जानकारों की मानें तो राज्य से नौजवानों के विदेश जाने की बढ़ती तादाद के दो कारण है. पहला मज़बूरी और विकल्पों की कमी और दूसरा डिमांड और काबलियत.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Q9TQLJ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw