google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: खेतों में बनाई जा रही थी अवैध शराब, आबकारी विभाग ने छापा मार की नष्ट

best

Tuesday, December 25, 2018

VIDEO: खेतों में बनाई जा रही थी अवैध शराब, आबकारी विभाग ने छापा मार की नष्ट

हरिद्वार में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीनारपुर गांव में अलग-अलग छह स्थानों पर चल रही अवैध शराब की भट्टियों पर छापेमारी कर तीन हज़ार किलो लाहन नष्ट किया. आबकारी विभाग के अऩुसार इस लाहन से करीब एक हज़ार लीटर कच्ची शराब बनाई जा सकती थी. हालांकि शराब की अवैध भट्टियां चलाने वाले तस्कर टीम को गच्चा देने में सफल रहे. टीम ने मौके पर मौजूद भट्टी और बाकी सामान नष्ट कर दिया. आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग ने दीनारपुर गांव में छापेमारी की कार्रवाई की है. हालांकि टीम को देख कर आरोपी फरार होने में कामयाब रहे इसलिए अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आबकारी निरीक्षक ने कहा कि आगे भी अवैध शराब बनाने वालों के ख़िलाफ़ यह अभियान जारी रहेगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2EJwlYV

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw