पर्यटन नगरी ऋषिकेश साल भर तीर्थयात्रियों से गुलजार रहा करता है. ऐसे में यहां आने वाले लोगों के साथ-साथ बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए स्थानीय निकाय ने सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवनों का निर्माण किया था. लेकिन इनपर अनधिकृत रूप से कुछ लोगों ने कब्जा करके ताले लगा दिए थे. शुक्रवार को ऋषिकेश नगर निगम की मेयर अनिता मंमगाई ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ ऐसे सामुदायिक भवनों और शौचालयों का औचक निरीक्षण किया. सामुदायिक भवनों पर पूर्व के सभासदों ने कब्जा करके ताले लगा रखे थे. मेयर ने कार्रवाई करते हुए शौचालयों के ताले खुलवाए और सामुदायिक भवनों को कब्जा मुक्त कराया. (ऋषिकेश से आशीष डोभाल की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2E6MUwz
No comments:
Post a Comment