कोटद्वार दुगड्डा के पास आमसौड़ इलाके में यात्रियों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. कार में सवार दो लोगों के कंधों पर गहरी और अन्य 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं. इन सभी का इलाज बेस अस्पताल कोटद्वार में चल रहा है. यात्री हरियाणा गुड़गांव के रहने वाले हैं जो कोटद्वार के रास्ते औली में बर्फ देखने जा रहे थे. कोटद्वार से दुगड्डा के बीच सुबह 6 बजे कोहरा लगा हुआ था. साथ ही सड़क पर पड़ी ओस से रास्ते में फिसलन हो रखी थी. इस वजह से यहां अचानक गाड़ी फिसल गई और खाई में जा गिरी. घायलों को 108 की मदद से अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2rTCLfe
No comments:
Post a Comment