उत्तराखंड में मसूरी को कुदरत ने प्राकृतिक खूबसूरती के साथ कई ऐसे नजारे दिए हैं, जिनसे आम लोग और पर्यटक अभी भी दूर हैं. यहां की विंटर लाइन यानी सूर्यास्त के बाद क्षितिज पर उगती रंगीन पट्टी देखते ही बनती है. मसूरी में नवंबर माह से लेकर फरवरी के बीच कभी-कभी सूर्यास्त के बाद एक अनोखा नजारा पश्चिम दिशा की ओर आसमान में प्रकट होता है. इसी रेखा को विंटर लाइन कहते हैं. ऐसे में जो भी इस रंगीन रेखा को देखता है, वह देखता ही रह जाता है. कहते हैं कि दुनिया में विंटर लाइन का नजारा सिर्फ दो ही जगहों पर देखने को मिलता है. एक साउथ अफ्रीका में समुद्र के ऊपर और दूसरा मसूरी में पहाड़ों के ऊपर. इस दौरान मसूरी में पहुंचे सैलानी विंटर लाइन को देखकर बेहद उत्साहित नजर आए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ClPpKn
No comments:
Post a Comment