google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Yearender 2018: वनडे क्रिकेट के सरताज बने विराट कोहली

best

Monday, December 24, 2018

Yearender 2018: वनडे क्रिकेट के सरताज बने विराट कोहली

साल 2018 खत्म होने को है ऐसे में साल 2018 में किन खिलाड़ियों ने परचम लहराया, उसको लेकर हम आपको बताने जा रहे हैं. साल 2018 में वनडे में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो एक बार फिर से विराट कोहली ने परचम लहराया है. कोहली ने मौजूदा साल में गजब की बैटिंग की 14 मैचों की 14 पारियों में 133.55 की औसत से 1,202 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 102 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 6 शतक जड़े. इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिनके नाम 19 मैचों में 1,030 रन हैं. उनका औसत 73.57 का रहा है. साथ ही उन्होंने भी 5 शतक लगाए हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो रहे हैं. बेयरस्टो के नाम 22 पारियों में 1,025 रन हैं. इस दौरान उन्होंने 46.59 की औसत से रन बनाए. चौथे नंबर पर जो रूट हैं जिन्होंने 24 पारियों में 59.12 की औसत से 946 रन बनाए. इस दौरान बेयरस्टो ने 4 और रूट ने 3 शतक लगाए.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी http://bit.ly/2ELbpRc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw