एंबुलेंस सेवा 108 की हड़ताल का आज गुरुवार को दूसरा दिन है. 108 एंबुलेंस की सेवा से जुड़े सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से सामूहिक अवकाश पर हैं. ऋषिकेश में कार्य बहिष्कार के तहत दूसरे दिन भी 108 कर्मी हड़ताल पर हैं. इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि ऋषिकेश का राजकीय हॉस्पिटल 3 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करता है. यहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं. मगर एंबुलेंस 108 की सेवा उपलब्ध नहीं होने की वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. बता दें कि एंबुलेंस 108 की सेवा का उत्तराखंड में विशेष योगदान रहा है. पहाड़ी क्षेत्रों में होनेवाली दुर्घटनाओं, मरीजों को हॉस्पिटल तक पहुंचाना और खासकर प्रसव पीड़ित महिलाओं को मदद पहुंचाने में एंबुलेंस 108 की सेवा जीवनदायिनी रही है. 108 की उपयोगिता ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर देखने को मिलती है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Ar1Q6c
No comments:
Post a Comment