google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: कड़ाके की ठंड से बर्फ बनी भागिरथी नदी, पारा माइनस 5 के पार

best

Wednesday, January 2, 2019

VIDEO: कड़ाके की ठंड से बर्फ बनी भागिरथी नदी, पारा माइनस 5 के पार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दिसंबर माह में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. गंगोत्री धाम की इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां भागिरथी नदी जम गई है. निचले इलाकों में जोरदार ठंड पड़ रही है वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. जिला आपदा प्रबंधन ने गंगोत्री-यमुनोत्री सहित जिले में जितनी भी सड़कों पर बर्फबारी हो रही है उन पर विशेष नजर बनाई हुई है. गंगोत्री धाम में मोबाइल टावर भी चालू है जिससे किसी भी आपात स्थिति में कनेक्टिविटी को सूचारू रखने के लिए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन नजरें जमाए हुए हैं. जिन सड़कों पर ज्यादा बर्फबारी हो रही है वहां चूने का छिड़काव किया जा रहे है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VnGeQZ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw