google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: कैमरे के सामने ही भिड़ गए वन विकास निगम के MD और यूनियन लीडर

best

Saturday, January 12, 2019

VIDEO: कैमरे के सामने ही भिड़ गए वन विकास निगम के MD और यूनियन लीडर

वित्तीय अनियमितताओं समेत तमाम आरोपों के लिए समय-समय पर सुर्खियों में छाया रहने वाला वन विकास निगम एक बार फिर चर्चाओं में है. गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता करने के लिए बैठे निगम के प्रबंध निदेशक और यूनियन नेता आपस में भिड़ गए. प्रबंध निदेशक गंभीर सिंह गुस्से में वन विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट को यहां तक बोल गए कि वे लोग सचिवालय में अपनी फाइलें दबवाते हैं. हालांकि इस हो-हल्ले के बाद बिष्ट ने कहा कि उनका एमडी से किसी किस्म का कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि एमडी अचानक भड़के क्यों. उधर गंभीर सिंह ने कहा कि उन्होंने कर्मचारी यूनियनों को अपनी मांग लिखित में देने का आग्रह किया है क्योंकि ऐसी मीटिंग्स में बहुत समय बर्बाद होता है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2M4LO6r

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw