google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: एनआईटी सुरक्षाकर्मी की मौत मामले में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

best

Tuesday, January 1, 2019

VIDEO: एनआईटी सुरक्षाकर्मी की मौत मामले में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

श्रीनगर गढ़वाल के निकट चौरास में विगत 28 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एनआईटी सुरक्षाकर्मी के शव के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा है. कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखणी गांव निवासी मृतक के परिजनों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कीर्तिनगर कोतवाली में शहर कोतवाल का घेराव कर मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. ग्रामीणों ने पुलिस की वाहन दुर्घटना से मौत की थ्योरी को मानने से इंकार करते हुए इसमें हत्या की आशंका जताते हुए दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामला वाहन दुर्घटना में मौत का है और टक्कर मारने वाले चालक को जुर्म कुबूलने के बाद जेल भी भेज दिया गया है. शहर कोतवाल का कहना है कि ग्रामीण और परिजन चाहें तो किसी भी अन्य एजेंसी से जांच करवा सकते हैं. बता दें कि विगत 28 नवंबर को चौरास में सड़क से कुछ फीट नीचे घर से लापता चल रहे 57 वर्षीय एनआईटी सुरक्षाकर्मी का शव मिला था. शव पर बड़ी चोट के निशान थे. परिजनों ने तब हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली कीर्तिनगर में केस दर्ज कराया था.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2EYOdPx

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw