'वृक्ष मानव' की उपाधि से सम्मानित पर्यावरणविद विश्वेश्वर दत्त सकलानी का शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया. ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर, गंगा नदी के किनारे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विश्वेश्वर दत्त सकलानी का निधन न केवल प्रदेश बल्कि देश के लिए अपूरणीय क्षति है. पूर्णानंद घाट पर विश्वेश्वर दत्त सकलानी को राजकीय सम्मान के साथ गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2APWCRp
No comments:
Post a Comment