google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: जैव विविधता को संरक्षित करना हमारा दायित्व : रमेश पोखरियाल

best

Monday, January 7, 2019

VIDEO: जैव विविधता को संरक्षित करना हमारा दायित्व : रमेश पोखरियाल

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को रुड़की के लंढोरा में जैव विविधता पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिरकत की. इस कार्यक्रम में कई संस्थानों के वैज्ञानिक भी मौजूद रहे. इस दौरान निशंक ने छात्रों से सवाल-जवाब भी किए. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जैव विविधता को लेकर कई सवाल हैं. चाहे पौधों की प्रजाति हो या फिर मनुष्य के संस्कार, वो धीरे धीरे समाप्त होते जा रहे हैं. इसलिए आज इन सबको संवारना और संरक्षण देना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत जैव विविधता का हिमालय सबसे बड़ा केंद्र है. हिमालय ही जैव विविधता को संरक्षित कर सकता है और देश और दुनिया के लोगों के काम आ सकता है. इसलिए इसको बचाना ही हमारा दायित्व है. निशंक ने कहा कि इस संगोष्ठी से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. साथ ही जैव विविधता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका युवा निभाएंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FaxpVP

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw