श्रीनगर गढ़वाल स्थित एसएसबी के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में 158 जल वाहक प्रशिक्षु कांस्टेबल की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई. डीआईजी एसएसबी उपेंद्र बलोदी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली. 158 प्रशिक्षु कांस्टेबल में पहली बार कोई भी महिला कांस्टेबल नहीं है. तीन माह के कठिन प्रशिक्षण के पश्चात विधिवत एसएसबी में शामिल होने वाले सभी 158 कांस्टेबल को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों पर तैनात किया जाएगा. पासिंग आउट परेड के दौरान प्रशिक्षु कांस्टेबल काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई दिए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DjqFmb
No comments:
Post a Comment