उत्तरकाशी के दूरवर्ती क्षेत्र मोरी ब्लॉक के सांकरी में बर्फबारी से पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है. वहीं सांकरी के केदारकांठा ट्रैक पर देश-विदेश से आए पर्यटक खूब लुत्फ उठा रहे हैं. यहां से हिमालय का दर्शन किया जाता है. सांकरी क्षेत्र में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी से जहां पर्यटन व्यवसायियों की अच्छी आमदनी हो रही है, वहीं क्षेत्र में कृषि बागवानी से जुड़े लोग भी इस बर्फबारी से काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस सीजन में सेब, सजमा, रबी की फसल अच्छी होने की उम्मीद की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FLUZbN
No comments:
Post a Comment