कोटद्वार नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने की अपील की. कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता सांसद पद के लिए टिकट की दावेदारी कर सकता है लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से टिकट फाइनल हो जाने के बाद उसमें विरोध नही होना चाहिए. टिकट मिलने के बाद अगर कोई इसका विरोध करता है तो उसके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की नज़र में अभी कोई सीट खाली नहीं है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Fg0SwH
No comments:
Post a Comment