उत्तराखंड में किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस ने राज्य सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. उत्तराखंड किसान कांग्रेस ने सोमवार को हरिद्वार में किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य के किसानों की पूर्ण कर्ज माफी समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा. किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तब वे विधानसभा का घेराव करने को बाध्य हो जाएंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TkrbWW
No comments:
Post a Comment