जब हौसलें बुलंद हों तो कुछ भी मुश्किल नहीं है. इसे साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल ने. उन्होंने सबसे कम उम्र में नंदा लपाक पर्वत को फतह किया. इस चोटी पर पहुंचने वाले वे पहले भारतीय हैं. हालांकि इस पर्वत की ऊंचाई अन्य पर्वतों की तुलना में कम है, लेकिन इस पर चढ़ने के रास्ते अत्यंत दुर्गम माने जाते हैं. इस चोटी को फतह करने के लिए साढ़े पांच हजार फीट की ऊंचाई तक रॉक क्लाइम्बिंग करनी होती है. ऐसी उम्मीद है कि मनीष दुनिया की सभी बड़ी चोटियों तक पहुंचने में कामयाब होंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Tjc93L
No comments:
Post a Comment