उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में बीते सोमवार से ही लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई क्षेत्रों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. बता दें कि कपकोट और धरमघर में करीब 2 से 4 फिट तक बर्फ गिरी थी. अब भी ग्रामीण इलाकों में बर्फ जमा हुआ है. कपकोट के धूर, खाती, तीख, डौला, बदियाकोट, सोराग, विनायक, कर्मी, धरमघर, सिमगढ़ी, बास्ती आदि गांव पूरी तरह से बर्फ से ढक गई है. हिमपात के बाद से कपकोट क्षेत्र का सड़क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है. इससे लोगों का तहसील और जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा हुआ है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FWfnag
No comments:
Post a Comment