बसंत पंचमी का त्योहार नजीदक आते ही शहर के बाजारों में पतंग की दुकान सजनी शुरू हो गई है. आपको बता दें कि प्रशासन के रोक के बावजूद बाजारों में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे बेचे जा रहे है. गौरतलब है कि इन चाइनीज मांझों से राहगीरों से लेकर पक्षियों को भारी नुकसान होता है. कई बार चाइनीज मांझों के शरीर के अंग में उलझ जाने के कारण पक्षियों और मनुष्य की जान भी चली जा रही है. प्रशासन ने पिछले साल एक गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में चाइनीज मांझे बरामद किए थे. लेकिन दुकानदार अभी भी बाजारों में खुलेआम चाइनीज मांझे बेच रहे हैं. वहीं एएसडीएम रवींद्र सिंह का कहना है कि ऐसे सभी दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Dtrp8v
No comments:
Post a Comment