उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 2019 की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है. इस साल ये परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेंगी. इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 मार्च से 26 मार्च तक चलेंगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च को संपन्न होंगी. इसके लिए परिषद ने प्रदेश भर में 1313 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. इनमें से 231 संवेदनशील और 27 केंद्र अतिसंवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए हैं. इन परीक्षाओं में इस बार हाईस्कूल में 1 लाख 49 हजार 950 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. वहीं इंटरमीडिएट में यह संख्या 1 लाख 24 हजार 867 है. परिषद की अगर माने तो परीक्षाओं को सुचारू और नकल विहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2QgEqWc
No comments:
Post a Comment