युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए खेल मैदान में बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की शुरुआत गोपेश्वर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई. खेल महाकुंभ का शुभारंभ डीएम स्वाति भदोरिया ने धाविका शिवानी को मशाल देकर किया. जनपद के 9 ब्लॉकों से यहां प्रतिभाग करने आए 450 बालक बालिकाओं को लेकर खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग कितना गंभीर है, यह भी देखने को मिला. बता दें कि जिस मैदान पर बच्चों को प्रतिभाग करना है उसपर पानी का छिड़काव तक नहीं किया गया है. इस वजह से कदमताल के समय मैदान में धूल उड़ने लगी. ऐसे में बच्चों को कपड़ों से अपने चेहरों को ढकना पड़ा. इस पर मेजबान युवा कल्याण विभाग व जिला प्रशासन का कहना है कि जल्द ही यहां पानी की व्यवस्था की जा रही है ताकि प्रतिभागियों को धूल का सामना न करना पड़े.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2AqljE0
No comments:
Post a Comment