उत्तराखंड के नैनीताल में बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम और ठंडा हो गया है. शुक्रवार की सुबह से ही नैनीताल के ऊंचाई वाले हिस्सों में जमकर हिमपात हुआ. वहीं नैनीताल शहर में हिमकणों की बरसात के साथ हल्की बर्फबारी भी हुई है. नैनीताल के बारापत्थर, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू वाले इलाकों में हुए हिमपात के बाद पर्यटक भी इस बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक इन स्थानों पर पहुंचे.साथ ही जमकर इस बर्फबारी का मजा लेते दिखाई दिए. पंगोट रोड पर दिन भर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही, जिस कारण पुलिस को भी यातायात को सुचारू करने में दिक्कतों का सामना कराना पड़ा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FP9trc
No comments:
Post a Comment