नए साल के दूसरे दिन पिथौरागढ़ की पर्यटन नगरी मुनस्यारी सफेद चादर में लिपट गई. मुनस्यारी और उसके आस-पास के इलाकों में दोपहर बाद जमकर बर्फ़बारी हुई. बर्फबारी से नए साल का जश्न मनाने यहां पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं. खुद को बर्फ़बारी के बीच पाकर पर्यटक खासे खुश हैं. वहीं भारी बर्फबारी के चलते थल- मुनस्यारी मोटरमार्ग कालामुनी के पास बंद हो गया है. कोलकाता से आए एक सैलानी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे नया साल मनाने के लिए पिथौरागढ़ आए हैं. यहां हुई बर्फबारी का वे भरपूर आनंद उठा रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2QlwO4C
No comments:
Post a Comment