पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद जहां मौसम बेहद ठंडा हो गया है, वहीं बारिश होने के बाद से कोटद्वार में किसानों के चहरे खिल गए हैं, कोटद्वार के भाभर क्षेत्र में काफी लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसानों पर गेहूं की फसल बर्बाद होने का संकट गहराने लगा था. लेकिन साल की पहली बारिश किसानों के लिए राहत ले कर आई है. भाभर क्षेत्र में ज्यादातर नलकूप खराब होने समेत सिंचाई विभाग की नहरें चोक हो जाने से खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा था. इस वजह से खेती पर संकट मंडराने लगा था. मगर इस बारिश ने किसानों की सूखे की समस्या को दूर कर दिया है. इस बारिश के बद किसान अच्छी फसल होने की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं कृषि विभाग के अधिकारी भी इस बारिश को गेहूं, सेब, मटर की फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Tjcbsp
No comments:
Post a Comment