पीओके में जैश के आंतकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना ने हमला कर कई ठिकानों का खात्मा कर दिया है, जिसके बाद उत्तराखंड के खटीमा के भुड़िया गांव के सीआरपीएफ के शहीद जवान विरेंद्र के परिजनों ने कहा कि अभी उनका बदला पूरा नहीं हुआ है. शहीद की पत्नी, भाई और पिता ने कहा कि अभी तक आतंकवादियों द्वारा देश के कई हजार जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं, जिसके बदला सरकार को लेना चाहिए है. पुलवामा में शहीद वीरेंद्र की पत्नी ने बताया कि अगर बदला ही लेना है तो पूरे पाकिस्तान को खत्म कर देना चाहिए. परिजनों ने कहा कि अब सरकार ने पीओके में घुसकर आज तक शहीद हुए जवानों का बदला लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद का खात्मा नहीं हो जाता, तब तक शहीद हुए जवानों का बदला पूरा नहीं होगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Xr92sQ
No comments:
Post a Comment