google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: लगातार बारिश व बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 से भी ज्यादा गांव बर्फ से ढके

best

Friday, February 22, 2019

VIDEO: लगातार बारिश व बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 से भी ज्यादा गांव बर्फ से ढके

उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हो रही है. इस कारण गंगोत्री हाइवे हर्षिल से आगे और यमुनोत्री हाइवे फुलचट्टी से आगे बाधित है. वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से बंद है. जिले में 100 से भी ज्यादा गांव बर्फ से ढक गए हैं. इन गांवों में जरूरी सामानों का संकट गहराने लगा है. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन लगातार इसे मॉनिटर कर रहा है. जेसीबी मशीन से रास्तों को खोला जा रहा है. भारी बर्फबारी के कारण जिले में सेब के काश्तकारों के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है. अधिक बर्फबारी से लंगूर सेब के पेड़ों की छाल को खाने लगे हैं. इससे किसानों की 3 हेक्टेयर सेब के बगीचे बर्बाद हो गए हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. इससे जिले के सुदूर क्षेत्रों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IuRx7E

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw