शहीद चित्रेश का पार्थिव शरीर सोमवार को देहरादून स्थित उनके नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया. यहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी ने नौशेरा सेक्टर में एलओसी से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर एक आईईडी ब्लास्ट में भारतीय सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए. इसके अलावा एक और जवान घायल हुआ है. यह धमाका उस वक्त हुआ जब मेजर बिष्ट आतंकियों की ओर से लगाई गई बारूदी सुरंग को डिफ्यूज़ करने की कोशिश कर रहे थे. गौरतलब है कि शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की 7 मार्च को शादी होने वाली थी और 28 फरवरी को शादी की तैयारियों के सिलसिले में वे घर जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी शहादत की सूचना ने सबको झकझोर दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2UZkhXe
No comments:
Post a Comment