नैनीताल की सूखाताल झील के अच्छे दिन फिर लौटने की उम्मीद जगने लगी है. सूखाताल को झील का स्वरूप देने के लिए प्रशासन कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है. झील को उसके पुराने स्वरूप में लौटाने और सौन्दर्यीकरण के लिए खाका तैयार किया जा रहा है. इसके तहत झील से निकलने वाले मलबे के निस्तारण के लिए स्थान चिह्नीकरण किया जा रहा है. वहीं खुर्पाताल बाईपास में मलबा डंपिंग जोन बनाने की योजना है. बता दें कि सूखाताल झील नैनीझील का कैचमेंट इलाका है. इसी झील के पानी से नैनीझील रिचार्ज होती है, लेकिन कुछ सालों से इसका अस्तित्व खत्म हो गया है. सरकार की प्राथमिकताओं में रही सूखाताल झील को अब फिर पुनर्जीवित करने की योजना है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Gi2kPG
No comments:
Post a Comment