google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: 'कश्मीरी छात्र प्रदेश के मेहमान, लेकिन देश के ख़िलाफ़ टिप्पणी करने वाले गद्दार'

best

Saturday, February 23, 2019

VIDEO: 'कश्मीरी छात्र प्रदेश के मेहमान, लेकिन देश के ख़िलाफ़ टिप्पणी करने वाले गद्दार'

पुलवामा आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में कई जगह कश्मीरी छात्र-छात्राओं के खिलाफ़ गुस्सा उबला है. राज्य सरकार और पुलिस ने सभी कश्मीरी छात्र-छात्राओं को पूरी सुरक्षा देने का दावा भी किया है. इस माहौल के बीच उत्तराखंड के खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रहने वाले सभी कश्मीरी बच्चे हमारे अतिथि हैं उन्हें कोई खतरा नहीं है, राज्य सरकार उन्हें पूरी सुरक्षा दे रही है. इसके साथ ही अरविंद पांडे ने यह भी कहा कि देश और सेना के ख़िलाफ़ टिप्पणी करने वाले छात्र-छात्राएं बच्चे नहीं गद्दार हैं. उन्होंने आतंकियों की मदद करने वाले पत्थरबाज़ों को भी आतंकी करार दिया. इसके साथ ही पाकिस्तानी से खेल संबंध तोड़ने की मांग का समर्थन भी किया और कहा कि पाकिस्तान के साथ खेल ही नहीं किसी भी तरह के कोई संबंध नहीं रखे जाने चाहिए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Eodgd2

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw