उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बीते दो दिनों से हो रही बर्फबारी ने पहाड़ों की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं. रुद्रप्रयाग के खलियान बांगर क्षेत्र में भी दो दिनों से बर्फबारी हो रही है. इस बर्फबारी की खबर मिलते ही यहां पर्यटक पहुंचने लगे हैं. रुद्रप्रयाग के बांगर पट्टी की सुंदर पहाड़ियों में पर्यटकों के लिए कई स्थल घूमने के लिए हैं. इनमें भगवान श्रीकृष्ण वासुदेव का प्रसिद्ध मंदिर भी है. बता दें कि वर्षों बाद बांगर पट्टी में भारी बर्फबारी हुई है. बर्फबारी और यहां की खूबसूरती का आनंद लेने दूर-दराज से छात्रों के कई दल यहां पहुंच रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Gwvzyv
No comments:
Post a Comment