google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: बागेश्वर में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

best

Saturday, February 16, 2019

VIDEO: बागेश्वर में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड के बागेश्वार जिले में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. बीते दिन हुई बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. वहीं बारिश और हो रही बर्फबारी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों और दुग नाकुरी तहसील के दूरस्थ क्षेत्रों में हालात और भी अधिक खराब हैं. सड़क और रास्ते अभी पूरी तरह से नहीं खुल सके हैं. करीब आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल है. पेयजल की समस्या का भी ग्रामीणों को सामना करना पड़ रहा है. हालांकि प्रशासन बंद पड़े रास्तों के खुलने के दावा लगातार कर रहा है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलने पर प्रशासन के दावे झूठे साबित हो रहे हैं. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2S3ZJei

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw