उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में इस बार बर्फबारी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिले की मुनस्यारी तहसील में इस सीजन में 18वीं बार बर्फबारी हुई है. इसी क्रम में बीते सोमवार की रात जमकर बर्फ गिरी. मिली जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी में सन् 1970 के बाद इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई है. बर्फबारी का सैलानी तो जमकर मजा उठा रहे हैं, लेकिन जनजीवन भी खासा प्रभावित हो रहा है. भारी बर्फबारी के कारण थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग एक बार फिर कालामुनी के पास बंद हो गया है. वहीं चौकोड़ी में भी बीती रात जमकर बर्फबारी हुई. बर्फबारी से पूरा चौकोड़ी सफेद चादर में ढक गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EnZVR9
No comments:
Post a Comment